विवाहिता प्रेमी संग फरार

महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के वंशीपुर गांव की तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार हो गयी है. आरोपित प्रेमी का नाम शंटू तुरी बताया जाता है. महिला के पति जयप्रकाश दास ने थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया है. घटना नौ जून की है. दर्ज प्राथमिकी में पति जयप्रकाश दास ने बताया […]

महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के वंशीपुर गांव की तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार हो गयी है. आरोपित प्रेमी का नाम शंटू तुरी बताया जाता है. महिला के पति जयप्रकाश दास ने थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया है.
घटना नौ जून की है. दर्ज प्राथमिकी में पति जयप्रकाश दास ने बताया कि उनकी पत्नी शौच करने बहियार गयी थी. इसी के क्रम में उनकी पत्नी को भाग कर अन्यत्र ले जाया गया. जब देर तक पत्नी नहीं लौटी तो काफी खोजबीन के बाद भी पत्नी का पता नहीं चल सका. पुलिस को दिये बयान में पति श्री दास ने मानिकपुर गांव के शंटू पर पत्नी को भगाने का आरोप लगाया है. उन्होंने मामले को लेकर अपहरण का मामला दर्ज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >