पथरगामा : पथरगामा थाना में गुरुवार को साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज कराया गया है. पथरगामा निवासी रामशंकर भगत ने कांड संख्या 63/15 के तहत देवघर के पांचोडीह निवासी राजेंद्र कुमार वर्मा को अभियुक्त बनाया है. श्री भगत ने बताया कि उनके मोबाइल संख्या 8877137084 से फोन कर बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर के नाम से फोन आया .
उसने एटीएम के लॉक होने की बात कही और पूराने पिन कोड मांगा. उनकी बातों के झांसे में आकर पिन नंबर दे दिया. इसे बाद बैंक खाते से 1500 रुपये, दूसरी बार 2500 रुपये व तीसरी बार 1400 रुपये की निकासी कर ली गयी.
श्री भगत ने कस्टमर केयर से संपर्क कर फोन करने वाले के बारे में जानकारी मांगी, तो फोन करने वाला कोई ब्रांच मैनेजर नहीं बल्कि देवघर जिला के सारवां थाना क्षेत्र के पांचोडीह गांव निवासी राजेंद्र कुमार वर्मा का मोबाइल संख्या 8877137084 निकला. श्री भगत के बयान पर धारा 420, 66 के तहत एफआइआर दर्ज किया गया है.
