पुलिस ने एक दंपती में करायी सुलह

बोआरीजोर : मंगलवार को बोआरीजोर थाना में एक दंपति के वादों का निबटारा कर विदाई दी गयी. थाना प्रभारी योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि नीमाकला गांव के इरफान अंसारी की शादी झामू झरना के नेघा परविन से वर्ष 2013 में हुई थी. शादी के एक सप्ताह के बाद से ही दंपति अलग रह रहे थे. […]

बोआरीजोर : मंगलवार को बोआरीजोर थाना में एक दंपति के वादों का निबटारा कर विदाई दी गयी. थाना प्रभारी योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि नीमाकला गांव के इरफान अंसारी की शादी झामू झरना के नेघा परविन से वर्ष 2013 में हुई थी. शादी के एक सप्ताह के बाद से ही दंपति अलग रह रहे थे.
थाना में लड़की पक्ष की ओर से आवेदन दिया गया. पुलिस ने दोनों पक्षों को बुला कर सुलह कराया. पिता की सहमति पर दंपती को विदा किया गया. इस दौरान मुंशी वृज बिहारी यादव, एएसआइ वृज मोहन राम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >