शिवमंदिर में सर्प दंश से अधेड़ की मौत

ठाकुरगंगटी : प्रखंड के रूंझी पंचायत के बसता पहाड़ी स्थित शिव मंदिर परिसर में गुरुवार की रात सर्प दंश से रूंझी गांव निवासी किस्टो पंडित (50 वर्ष) की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार किस्टो मंदिर में सेवक के रूप में काम करता था. गुरुवार रात किस्टो मंदिर प्रांगण में ही सोया था. इसी […]

ठाकुरगंगटी : प्रखंड के रूंझी पंचायत के बसता पहाड़ी स्थित शिव मंदिर परिसर में गुरुवार की रात सर्प दंश से रूंझी गांव निवासी किस्टो पंडित (50 वर्ष) की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार किस्टो मंदिर में सेवक के रूप में काम करता था. गुरुवार रात किस्टो मंदिर प्रांगण में ही सोया था.
इसी दौरान करीब 12:00 बजे सांप ने डस लिया. ग्रामीणों को जानकारी मिलने पर सर्प दंश से पीड़ित को अचेता अवस्था में उठा कर बनियाडीह के विषहरी स्थान ले जाया गया. विषहरी स्थान के पुजारी द्वारा नीर पिलाने के थोड़ी देर बाद किस्टो ने दम तोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >