गोड्डा कॉलेज चौक, दोमुही चौक, रंगमटिया चौक, पथरगामा, ठाकुरगंगटी में किया जाम
गोड्डा : प्रदेश कुर्मी विकास मोरचा के केंद्रीय समिति के आह्वान पर गुरुवार को गोड्डा बंद का मिला जुला असर रहा. बंद के दौरान कुर्मी समाज के लोगों ने आदिवासी का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया.
गोड्डा में अंदोलनकारियों ने चार घंटे तक सड़क जाम रखा. गोड्डा जिले में बंदी का मिला जुला असर देखा गया. अलग-अलग स्थानों पर कुर्मी समाज के लोगों ने सड़क जाम कर आवाज बुलंद किया.
कुर्मी समुदाय के लोगों ने स्थानीय गोड्डा कॉलेज चौक को करीब चार घंटे तक जाम रखा. मौके पर जाम के दौरान हरान महतो, जितेंद्र महतो, देव कुमार महतो, अमिक लाल महतो, जय प्रकाश महतो, श्रवण कुमार महतो, राजेंद्र महतो, ओमीलाल महतो, भवेश कुमार महतो, उमाकांत महतो आदि उपस्थित थे. इस दौरान मांगों के समर्थन में आंदोलनकारियों ने जोरदार नारेबाजी की.
