ओके::बेलारी गांव में गौतम महतो खोरठा नाइट कार्यक्रम का आयोजन

रात भर खोरठा, नागपुरी व कुरमाली गीतों से झूमे श्रोता-कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी-सैकड़ों की संख्या में थे लोग उपस्थिततस्वीर: 05 गौतम महतो गीत प्रस्तुत करते, 06 उपस्थित पुरुष श्रोता, 07 कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं नगर प्रतिनिधि, गोड्डा मार्क्सवादी समन्वय समिति द्वारा गोड्डा प्रखंड के भतडीहा पंचायत अंतर्गत बेलारी गांव में […]

रात भर खोरठा, नागपुरी व कुरमाली गीतों से झूमे श्रोता-कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी-सैकड़ों की संख्या में थे लोग उपस्थिततस्वीर: 05 गौतम महतो गीत प्रस्तुत करते, 06 उपस्थित पुरुष श्रोता, 07 कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं नगर प्रतिनिधि, गोड्डा मार्क्सवादी समन्वय समिति द्वारा गोड्डा प्रखंड के भतडीहा पंचायत अंतर्गत बेलारी गांव में गौतम महतो खोरठा नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. केंद्रीय महासचिव हलधर महतो ने इसका उदघाटन किया. खोरठा नाइट प्रोग्राम में खोरठा भाषा के स्टार गायक गौतम महतो ने प्र्रस्तुति देकर मौजूद श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. रात भर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. स्टार गायक गौतम द्वारा खोरठा, नागपुरी व कुरमाली गीतों को प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. उनकी टीम में शामिल कलाकार सुश्री अनीता ने भी एक से बढ़ कर एक खोरठा व नागपुरी गीतों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. जबकि टीम में शामिल डांसर सोनाली, प्रीति ने भी खोरठा व नागपुरी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी. उद्घोषक राजू ने कार्यक्रम के बीच में कॉमेडी कर लोगों को खूब गुदगुदाया. इस दौरान आयोजन समिति सदस्यों में उमेश महतो, महेश्वर महतो, जन्मजय महतो, दिनेश महतो, सुशील महतो, हीरालाल महतो, दीपनारायण महतो आदि मौजूद थे. इस दौरान बेलारी व आस-पास के दर्जनों गांवों के सैकड़ों महिला व पुरुष उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >