ओके.... देर रात वाहनों की हुयी सघन तालाशी

प्रतिनिधि,गोड्डासोमवार की देर रात गोड्डा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच अभियान में एसडीपीओ राजेश कुमार सहित डीएसपी आशीष कुमार महली, जीतवाहन उरांव व नगर थाना की पुलिस आदि मौजूद थे. पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के नहर चौक व गोड्डा कॉलेज मोड़ पर वाहनों की जांच किया. इस दौरान […]

प्रतिनिधि,गोड्डासोमवार की देर रात गोड्डा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच अभियान में एसडीपीओ राजेश कुमार सहित डीएसपी आशीष कुमार महली, जीतवाहन उरांव व नगर थाना की पुलिस आदि मौजूद थे. पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के नहर चौक व गोड्डा कॉलेज मोड़ पर वाहनों की जांच किया. इस दौरान ट्रक सहित छोटे-बड़े वाहनों की कागजातों की जांच की गयी. जांच के क्रम मे कई ट्रक लाइन में खड़ी रही. जांचोपरांत ही पुलिस ने सभी वाहनों को छोड़ा. एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर वाहनों की तलाशी की गयी. कहा कि यह सूचना मिल रही थी कि देर रात वाहनों से असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध समानों की तस्करी की जाती है. इस बाबत संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >