इसीएल की ओर से किये जायेंगे 10 करोड़ रुपये खर्च 10 गांवों के लोगों को मिलेगा इसका लाभप्रतिनिधि, महगामा ललमटिया के जनकपुर व हिजूकिता के बीच ओवरब्रिज का निर्माण इसीएल परियोजना की ओर किया जायेगा. इसके निर्माण में 10 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. इसके लिये सीजीएम अखिलेश पांडेय व जीएम डीके नायक ने भूमि का निरीक्षण किया. रविवार से काम प्रारंभ करने की जानकारी इसीएल परियोजना के पदाधिकारियों ने दी है. ओवर ब्रिज के निर्माण हो जाने से परियोजना क्षेत्र से जुड़े लोहंडिया बस्ती, लोहंडिया बाजार, बड़ा सिमड़ा, छोटा सिमड़ा, जहार टोला आदि गांवों को लाभ मिलेगा. सीजीएम ने बताया कि यह इस क्षेत्र के लोगों की चिरलंबित मांग थी. जिसको पूरा करने का काम किया गया है. इस अवसर पर चीफ इंजीनियर एसके झा, क्षेत्रीय पदाधिकारी बमबम सिंह आदि थे.
ओके ::: जनकपुर से हिजूकित्ता के बीच बनेगा ओवरब्रिज
इसीएल की ओर से किये जायेंगे 10 करोड़ रुपये खर्च 10 गांवों के लोगों को मिलेगा इसका लाभप्रतिनिधि, महगामा ललमटिया के जनकपुर व हिजूकिता के बीच ओवरब्रिज का निर्माण इसीएल परियोजना की ओर किया जायेगा. इसके निर्माण में 10 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. इसके लिये सीजीएम अखिलेश पांडेय व जीएम डीके नायक ने भूमि […]
