ओके::प्रबंधन समिति की बैठक में प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय में शिक्षकों की कमी का मामला उठा

तसवीर : 15 बैठक करते प्रतिनिधि, महगामाशुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में प्रखंड के बनारसी देवी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में शिक्षकों के अभाव का मामला प्रमुखता से उठाया गया. विद्यालय की सचिव डॉ मधुलिका मेहता की अध्यक्षता में बैठक में शिक्षकों का रोना रोने के साथ-साथ योग शिक्षक की नियुक्ति करने की […]

तसवीर : 15 बैठक करते प्रतिनिधि, महगामाशुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में प्रखंड के बनारसी देवी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में शिक्षकों के अभाव का मामला प्रमुखता से उठाया गया. विद्यालय की सचिव डॉ मधुलिका मेहता की अध्यक्षता में बैठक में शिक्षकों का रोना रोने के साथ-साथ योग शिक्षक की नियुक्ति करने की मांग सदस्यों ने रखी. वहीं सदस्यों ने विद्यालय के चारों ओर चहारदीवारी का अभाव सहित विद्यालय में अन्य संसाधनों के अभाव का मामला भी प्रमुखता से उठाया. समिति के सभी सदस्यों ने समस्याओं के निदान को लेकर सकारात्मक कदम उठाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया. बैठक में पुष्पा देवी, पारसनाथ पोद्दार, मध्य विद्यालय महगामा के प्रधानाध्यापक राधेश्याम पंडित, बीपीओ नीलू चक्रवर्ती आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >