गोड्डा में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

– जसीडीह व धनबाद डीपो में स्टॉक खत्मनगर प्रतिनिधि, गोड्डा गोड्डा में पेट्रोल व डीजल नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं. बुधवार की देर शाम से ही जिला मुख्यालय के चार पांच पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल की किल्लत हो गयी है. शहर के भागलपुर मार्ग पर […]

– जसीडीह व धनबाद डीपो में स्टॉक खत्मनगर प्रतिनिधि, गोड्डा गोड्डा में पेट्रोल व डीजल नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं. बुधवार की देर शाम से ही जिला मुख्यालय के चार पांच पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल की किल्लत हो गयी है. शहर के भागलपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर व सरकंडा भतडीहा स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार के रात से ही पेट्रोल खत्म होने से बाइक चालकों की भीड़ लगी रही. टेकरीवाल पंप के मैनेजर विक्रम सिंह से मिली जानकारी के अनुसार जसीडीह व धनबाद इंडियन ऑयल के डीपो में पेट्रोल व डीजल का स्टॉक खत्म होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. बताया कि प्रतिदिन पंप को 18 हजार लीटर डीजल की आवश्यकता पड़ती है. रोजाना पंप से 10 हजार डीजल व छह हजार लीटर पेट्रोल की खपत है. डीजल व पेट्रोल के नहीं रहने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है…………………………………25 मई तक रहेगी परेशानी बताया कि यह परेशानी 15 से 25 मई तक रहेगी. जब तक डीपो में तेल स्टॉक नहीं हो जाता है. तब तक तेल की किल्लत होने की खबर है………………………………..अब बरौनी से आयेगा तेल ”डीपो में तेल का स्टॉक खत्म होने से विकल्प के तौर पर बरौनी डीपो से तेल मंगाने की कोशिश की जा रही है. ”- विक्रम कुमार सिंह, मैनेजर टेकरीवाल पेट्रोल पंप, गोड्डा. ………………….तस्वीर : 02 सुनसान पड़ा पेट्रोल पंप, 03 पेट्रोल डीजल नहीं होने की सूचना पट को दिखाता कर्मी, 04 पेट्रोल की मांग करते बाइक चालक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >