ओके......बैरियर संचालक के साथ मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

गोड्डा. नगर पंचायत क्षेत्र में वाहन प्रवेश शुल्क की वसूली के दौरान बैरियर संचालक से मारपीट के मामले में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. संचालक शंकर कुमार पिता गणेश प्रसाद चौधरी ने मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में बताया गया है कि रामनगर गोढ़ी के दिनेश यादव व गुड्डू मंडल द्वारा […]

गोड्डा. नगर पंचायत क्षेत्र में वाहन प्रवेश शुल्क की वसूली के दौरान बैरियर संचालक से मारपीट के मामले में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. संचालक शंकर कुमार पिता गणेश प्रसाद चौधरी ने मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में बताया गया है कि रामनगर गोढ़ी के दिनेश यादव व गुड्डू मंडल द्वारा मारपीट की गयी थी. मारपीट के बाद संचालकों की झोपड़ी को भी तोड़ दिया गया था. टॉल संचालक शंकर कुमार ने चलान के रूप में जमा तकरीबन छह हजार की राशि की भी छिनतई का आरोप लगाया है. पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >