कुंवारी कन्याओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा

गोड्डा : सदर प्रखंड के भारतीकित्ता गांव में बुधवार से प्रारंभ नौ दिवसीय नवाह परायण यज्ञ को लेकर बड़ी संख्या में महिला व कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. इस दौरान श्रद्धालु विभिन्न देवी-देवताओं के वेश में थे. 108 कलश लेकर महिलाओं व कुंवारी कन्याओं ने स्थानीय नदी से जल भर कर क्षेत्र […]

गोड्डा : सदर प्रखंड के भारतीकित्ता गांव में बुधवार से प्रारंभ नौ दिवसीय नवाह परायण यज्ञ को लेकर बड़ी संख्या में महिला व कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. इस दौरान श्रद्धालु विभिन्न देवी-देवताओं के वेश में थे. 108 कलश लेकर महिलाओं व कुंवारी कन्याओं ने स्थानीय नदी से जल भर कर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंची. जहां विधि-विधान से कलश की स्थापना की गयी. नौ दिवसीय नवाह परायण यज्ञ मनोज कुमार बगवै, सुनील यादव, पांचू मंडल की देख-रेख में आयोजित किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >