गोड्डा : नेपाल में आयी प्राकृतिक आपदा से पीडि़त लोगों की सहायता के लिए झामुमो जिला इकाई की ओर से बुधवार को भिक्षाटन किया गया. स्थानीय कारगिल चौक से अभियान की शुरुआत हुई. दो दिवसीय भिक्षाटन कार्यक्रम के पहले दिन जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. इस दौरान श्री मंडल ने कहा कि आपदा कभी भी व कहीं भी आ सकती है.
प्रभावित लोगों को फिर से मुख्य धारा में लाने के लिए मदद की जरुरत है. केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर धन संग्रह कर रांची भेजा जायेगा. ताकि पड़ोसी देश को आवश्यक सहयोग किया जा सके. इस दौरान सचिव वासुदेव सोरेन, मो इरफान, सुबल मंडल, कुरबान अंसारी, विनोद मुर्मू, मो करम, गौतम मंडल, सुरेंद्र मोहन केसरी, साहिद अंसारी, राजा साह, विकास झा, महादेव मड़ैया, सो म मरांडी, गुरुजी, प्रदीप सिंह, टुनटुन सिंह, बच्चन सिंह, बाबूराम सोरेन आदि के नाम शामिल थे.
