ओके::बीडीओ ने स्कूल के समीप संचालित शराब दुकान मामले की जांच की

-जांच में ग्रामीणों की शिकायत सही पायी -डीसी को करेंगे रिपोर्ट प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटबुधवार को पोड़ैयाहाट बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह ने डांड़े में स्कूल के समीप शराब दुकान संचालित करने के मामले की जांच की. प्राथमिक विद्यालय डांड़े से महज शराब दुकान की दूरी 50 मीटर है. बीडीओ श्री सिंह ने बताया कि जांच में ग्रामीणों […]

-जांच में ग्रामीणों की शिकायत सही पायी -डीसी को करेंगे रिपोर्ट प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटबुधवार को पोड़ैयाहाट बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह ने डांड़े में स्कूल के समीप शराब दुकान संचालित करने के मामले की जांच की. प्राथमिक विद्यालय डांड़े से महज शराब दुकान की दूरी 50 मीटर है. बीडीओ श्री सिंह ने बताया कि जांच में ग्रामीणों की शिकायत सही पायी गयी है. स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र के पास ही शराब दुकान का संचालन हो रहा है. जांच रिपोर्ट उपायुक्त को दी जायेगी. मालूम हो कि डांड़े के ग्रामीणों ने स्कूल के समीप शराब दुकान चलाने की शिकायत उपायुक्त से की थी. उपायुक्त के निर्देश पर बीडीओ ने जांच की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >