-मंगलवार को बैठक कर आंदोलन की रूप-रेखा तैयार की -झारखंड आंदोलनकारी मोरचा के सदस्यों ने नगर कमेटी का किया गठन -शहादत बने नगर अध्यक्ष, संतोष बने सचिवतसवीर: 05 शहीद स्तंभ परिसर में जुटे आंदोलनकारी मोरचा के नेता प्रतिनिधि, गोड्डा झारखंड आंदोलनकारी मोरचा की बैठक मंगलवार को शहीद स्तंभ परिसर में की गयी. इसकी अध्यक्षता मो नूर अंसारी ने की. बैठक में आंदोलन को लेकर कार्यक्रम की रूप-रेखा तैयार की गयी. तैयारी को लेकर शहीद स्तंभ में जुटे नेताओं ने नगर कमेटी का गठन किया. सर्वसम्मति से जुटे आंदोलनकारी मोरचा के नेताओं ने नगर कमेटी का गठन किया. शहादत अंसारी को नगर कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं संतोष कुमार सिंह को सचिव, पवन कुमार साह को नगर संगठन मंत्री, आशीष कुमार भारती को संयुक्त सचिव, प्रदीप कुमार साह व अरविंद मिश्रा को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया है. मौजूद नेताओं ने आंदोलन की रूप-रेखा को लेकर सभी प्रखंड के आंदोलनकारियों को मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में जुटने का आह्वान किया है. बताया कि आंदोलनकारी मांगों को लेकर 30 अप्रैल को बंदी करेंगे. इस दौरान नंदकिशोर साह, राजेश महतो, विभूति मंडल, प्रदीप साह, शहादत अंसारी सहित दर्जनों नेता कार्यक्रम में शामिल हुए.
ओके::झारखंड आंदोलनकारी मोरचा का मशाल जुलूस आज
-मंगलवार को बैठक कर आंदोलन की रूप-रेखा तैयार की -झारखंड आंदोलनकारी मोरचा के सदस्यों ने नगर कमेटी का किया गठन -शहादत बने नगर अध्यक्ष, संतोष बने सचिवतसवीर: 05 शहीद स्तंभ परिसर में जुटे आंदोलनकारी मोरचा के नेता प्रतिनिधि, गोड्डा झारखंड आंदोलनकारी मोरचा की बैठक मंगलवार को शहीद स्तंभ परिसर में की गयी. इसकी अध्यक्षता मो […]
