ओके::फ्लैग-जिले के चुनिंदा सरकारी स्कूलों में नयी पद्धति से होगी पढ़ाई

-प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को सभी विषयों की जानकारी दी जायेगी -शुरुआती दौर में 10 विद्यालयों में चलेगी स्मार्ट क्लास -छह माह तक स्कूल के शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर देंगे प्रशिक्षण -बोर्ड मध्य विद्यालय से डीसी ने कार्यक्रम की शुरूआत की-बच्चों में पढ़ाई के प्रति बढ़ेगी जिज्ञासा: डीसी तसवीर: 05 उदघाटन करते डीसी, 06 […]

-प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को सभी विषयों की जानकारी दी जायेगी -शुरुआती दौर में 10 विद्यालयों में चलेगी स्मार्ट क्लास -छह माह तक स्कूल के शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर देंगे प्रशिक्षण -बोर्ड मध्य विद्यालय से डीसी ने कार्यक्रम की शुरूआत की-बच्चों में पढ़ाई के प्रति बढ़ेगी जिज्ञासा: डीसी तसवीर: 05 उदघाटन करते डीसी, 06 स्मार्ट क्लास में बच्चों के बीच डीसी व अन्य, 07 टूल्स की जानकारी देते प्रशिक्षकप्रतिनिधि, गोड्डा जिले के चुनिंदा सरकारी स्कूलों में बच्चों को नये तरीके से पढ़ाने की व्यवस्था की गयी है. बच्चों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षित किया जाना है. इस बाबत बोर्ड मध्य विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसका उदघाटन डीसी राजेश कुमार शर्मा ने किया. डीसी श्री शर्मा ने स्मार्ट क्लास की विशेषता पर कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इसके तहत स्कूली बच्चों को सभी विषयों की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी जायेगी. सभी वर्गों को सभी विषयों की जानकारी स्मार्ट क्लास के माध्यम से दी जायेगी. डीसी श्री शर्मा ने बताया कि जिले के हाइ स्कूल हनवारा, बोर्ड मध्य विद्यालय गोड्डा, मध्य विद्यालय महगामा बालक, मध्य विद्यालय परसा, रघुनाथपुर, मध्य विद्यालय पोड़ैयाहाट, हाइ स्कूल चांदा, गर्ल्स हाइ स्कूल पथरगामा, जमनी हाई स्कूल, हाई स्कूल सैदापुर को स्मार्ट क्लास चलाने के लिए चयन किया गया है.13 वें वित्त आयोग की राशि से चयनित स्कूलों में स्मार्ट क्लास की शुरुआत की गयी है. शुरुआती छह माह स्कूल के शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के ओर से प्रशिक्षित किया जायेगा. इसके बाद शिक्षक स्वत: संबंधित टूल्स के माध्यम से पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षा प्रदान करेंगे. डीसी श्री शर्मा ने कहा कि इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी. इस दौरान जिला योजना पदाधिकारी सुरेश्वर महतो सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >