ओके::दुष्कर्म पीडि़ता का बयान कोर्ट में दर्ज

कोर्ट प्रतिनिधि, गोड्डा पोड़ैयाहाट थाना अंतर्गत बसंतपुर की दुष्कर्म पीडि़ता को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर धारा 164 के तहत बयान के लिए आवेदन दिया. न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एके वैश्य को दिये बयान में पीडि़ता ने कहा कि 24 अप्रैल की रात वह घर में अकेली सोई थी. इसका फायदा उठा […]

कोर्ट प्रतिनिधि, गोड्डा पोड़ैयाहाट थाना अंतर्गत बसंतपुर की दुष्कर्म पीडि़ता को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर धारा 164 के तहत बयान के लिए आवेदन दिया. न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एके वैश्य को दिये बयान में पीडि़ता ने कहा कि 24 अप्रैल की रात वह घर में अकेली सोई थी. इसका फायदा उठा कर गांव के ही निर्मल मंडल करीब 11 बजे रात में घर में घुसा गया. उसके बाद मुंह में साड़ी ठूंस कर दुष्कर्म किया. शोर मचाने पर गांव के लोगों ने आरोपित को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. मालूम हो कि पीडि़त महिला के बयान पर पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या 130/15 दर्ज किया गया है. दर्ज कांड में निर्मल मंडल को नामजद आरोपित बनाया गया है जो 25 अप्रैल 2015 से जेल में बंद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >