ओके::ट्रक व मैजिक की टक्कर में तीन घायल

–महगामा रेफरल अस्पताल में हुआ घायलों का इलाज तसवीर: 18 दुर्घटनाग्रस्त वाहन की, 19 उपस्थित ग्रामीणों की भीड़, 20 से 23 तक घायलों कीप्रतिनिधि, महगामामहगामा थाना क्षेत्र के श्रीमतपुर बगीचा के पास रविवार को ट्रक व टक्कर की भिड़ंत में मैजिक सवार घायल हो गया. घायलों का इलाज महगामा रेफरल अस्पताल में किया गया. घटना […]

–महगामा रेफरल अस्पताल में हुआ घायलों का इलाज तसवीर: 18 दुर्घटनाग्रस्त वाहन की, 19 उपस्थित ग्रामीणों की भीड़, 20 से 23 तक घायलों कीप्रतिनिधि, महगामामहगामा थाना क्षेत्र के श्रीमतपुर बगीचा के पास रविवार को ट्रक व टक्कर की भिड़ंत में मैजिक सवार घायल हो गया. घायलों का इलाज महगामा रेफरल अस्पताल में किया गया. घटना रविवार के दिन की है. ट्रक नयानगर की ओर जा रहा था. जबकि मैजिक नयानगर होते हुए महगामा की ओर आ रही थी. दोनों तेज रफ्तार में थी. नियंत्रण खो जाने के कारण ही दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गयी. टक्कर में मैजिक पर सवार कुल तीन लोग घायल हो गये. आनन-फानन में घायलों का इलाज महगामा रेफरल अस्पताल में किया गया. घायलों में चालक जीतू कुमार भी हैं. वहीं अन्य सवार महेंद्र भगत कोयला सोरेन को भी चोट आयी है. घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है. चिकित्सक डॉ नुरूल हक ने घायलों का इलाज किया. दुर्घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की है. मामले की जानकारी होने पर इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने भी घटना स्थल का मुआयना किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >