ग्रामीणों ने विरोध में किया सड़क जाम

हाइवा की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चे की मौत महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के मोहनपुर लाइन होटल के समीप गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे हाइवा की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्च अपने अभिभावकों के साथ गाड़ी पकड़ने के लिए सड़क […]

हाइवा की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चे की मौत
महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के मोहनपुर लाइन होटल के समीप गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे हाइवा की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्च अपने अभिभावकों के साथ गाड़ी पकड़ने के लिए सड़क के किनारे खड़ा था. इसी बीच गोड्डा की ओर से तेज गति से आ रहे हाइवा (जे एच 17 एफ 3738) की चपेट में आने से बच्चे की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक का नाम लक्ष्य राज व मां का नाम पारो देवी हैं.
वह पीरपैंती के किशनदासपुर के रहने वाला था. बच्च अपने नाना के यहां वंशीपुर आया हुआ था. गुरुवार की सुबह परिजनों के साथ घर लौट रहा था. घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया. वहीं खलासी को स्थानीय ग्रामीणों ने धर दबोचा. इसके बाद ग्रामीणों ने खलासी की जमकर पिटाई कर दी.
चार घंटे तक मुआवजे की मांग पर सड़क पर जमे रहे लोग: आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया. चार घंटे तक गोड्डा-महगामा मुख्य मार्ग जाम रहा.आक्रोशित ग्रामीण पुलिस से चालक को अविलंब गिरफ्तार करने व मुआवजा की मांग कर रहे थे. बाद में हाइवा मालिक को बुलाकर मुआवजे के तौर पर 10 हजार नकद राशि प्रदान की गयी. मौके पर पहंचे बीडीओ उदय कुमार, थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो, विमल सिंह आदि ने समझा बुझा कर शांत कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >