माल निस्तारा पंचायत के लाभुकों ने मुआवजा की मांग को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

तस्वीर: 12 प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते ग्रामीणप्रतिनिधि, पथरगामाप्रखंड के माल निस्तारा पंचायत के लाभुकों ने मुआवजा की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान माल रामपुर, घाट रामपुर, मालनिस्तारा, घाट निस्तारा के ओला वृष्टि पीडि़तों ने धरना-प्रदर्शन कर मुआवजा दिये जाने की मांग की. इस बावत ग्रामीणों के हस्ताक्षर […]

तस्वीर: 12 प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते ग्रामीणप्रतिनिधि, पथरगामाप्रखंड के माल निस्तारा पंचायत के लाभुकों ने मुआवजा की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान माल रामपुर, घाट रामपुर, मालनिस्तारा, घाट निस्तारा के ओला वृष्टि पीडि़तों ने धरना-प्रदर्शन कर मुआवजा दिये जाने की मांग की. इस बावत ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त एक आवेदन बीडीओ को दिया गया है. लाभुकों ने आरोप लगाया है कि 30 मार्च को क्षेत्र में भीषण ओलावृष्टि से भारी क्षति के बाद अब तक पीडि़त परिवारों के बीच मुआवजा तो दूर की बात है एक मुट्ठी चावल तक का वितरण नहीं किया गया है. पीडि़तों ने एक स्वर में कहा कि क्षतिग्रस्त मकान, पशु की क्षति, फसल की क्षति, फलदार पेड़ों की क्षति से संबंधित आवेदन दिये जाने के बावजूद अब तक कोई कर्मचारी द्वारा ढंग से सर्वेक्षण कार्य तक नहीं किया गया है. लाभुकों ने जिला प्रशासन व प्रखंड प्रशासन को लाभुकों के बीच मुआवजा दिये जाने की मांग की है. इस दौरान राजेश पंजियारा, सुचित सिंह, लालू यादव, भुुदेव यादव, अरुण भंडारी, ज्ञानदेव पंजियारा, कुसूम देवी, कार्तिक मंडल, शंभु यादव, प्राणधन पंजियारा, पांडव सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >