अनिश्चितकालीन कोयला वाहनों की बंदी हटी

तस्वीर: 16 वार्ता करते अशोक साह व इसीएल के पदाधिकारी एसके झाबोआरीजोर. मंगलवार को ललमटिया चौक पर माकपा द्वारा अनिश्चितकालीन कोयला वाहक वाहन की बंदी को हटा ली गयी है. माकपा नेता अशोक साह व इसीएल के पदाधिकारी एसके झा के वार्ता सफल रही. इसके बाद जाम हटाया गया. वार्ता के दौरान माकपा नेता श्री […]

तस्वीर: 16 वार्ता करते अशोक साह व इसीएल के पदाधिकारी एसके झाबोआरीजोर. मंगलवार को ललमटिया चौक पर माकपा द्वारा अनिश्चितकालीन कोयला वाहक वाहन की बंदी को हटा ली गयी है. माकपा नेता अशोक साह व इसीएल के पदाधिकारी एसके झा के वार्ता सफल रही. इसके बाद जाम हटाया गया. वार्ता के दौरान माकपा नेता श्री साह द्वारा इसीएल पदाधिकारी के समक्ष पेयजल की समस्या के निदान करने व सड़क पर पानी का छिड़काव कराने की मांग की गयी. इसीएल पदाधिकारी श्री झा द्वारा माकपा नेता की मांगों को मान लिया गया. श्री झा ने कहा कि नियमित तौर पर सड़क पानी का छिड़काव व इसीएल प्रभावित गांवों में टैंकर से पानी मुहैया कराया जायेगा. वार्ता के दौरान एस वेंकटेश, भोला साह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >