-अपहृता की मां ने दर्ज करायी प्राथमिकी-अपहरण के बाद लड़की की मां को मिल रही है जान से मारने की धमकी-पुलिस जुटी जांच में -परिजनों ने लगायी बरामदगी की गुहारप्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटपोड़ैयाहाट में मंगलवार को नाबालिग युवती के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. अपहृता की मां आशा देवी ने पोड़ैयाहाटा थाना में मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि अपहृता बौंसी के निर्मला उच्च विद्यालय हरिमोहरा की दसवीं की छात्रा है. अपहृता की मां ने रोशन कुमार नामक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाया है. प्राथमिकी में युवती की मां ने बताया है कि चार माह पहले बौंसी स्थित स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान युवक से मुलाकात हुई थी. उस दौरान युवक ने लड़की को ठीक ढंग से पढ़ाने व नेवी में नौकरी करने वाले युवक से शादी का प्रलोभन दिया था. अपहृता की मां ने आशंका जतायी है कि संभवत: लड़की उसके झांसे में आ गयी होगी. 12 अप्रैल को लड़की का अपहरण कर लिया गया. जिसका अब तक पता नहीं चल पाया है. मिल रही है जान मारने की धमकीइधर नाबालिग के अपहरण के बाद अपहृता की मां को आरोपित युवक व अज्ञात महिला द्वारा 10 हजार की राशि की मांग की जा रही है. राशि नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा री है. परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगायी है……………………………………..प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.-अरविंद सिंह, थाना प्रभारी, पोड़ैयाहाट…………………………………परिजनों से आवश्यक पूछताछ क ी गयी है. आरोपित का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही आरोपित को पकड़ लिया जायेगा.-राजेश कुमार,एसडीपीओ, गोड्डा
:ओके:पोड़ैयाहाट से नाबालिग लड़की का अपहरण
-अपहृता की मां ने दर्ज करायी प्राथमिकी-अपहरण के बाद लड़की की मां को मिल रही है जान से मारने की धमकी-पुलिस जुटी जांच में -परिजनों ने लगायी बरामदगी की गुहारप्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटपोड़ैयाहाट में मंगलवार को नाबालिग युवती के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. अपहृता की मां आशा देवी ने पोड़ैयाहाटा थाना में मामला दर्ज […]
