-समझौता के बाद गिरफ्तार ऋणी को छोड़ा गयागोड्डा कोर्ट . स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा ऋण समझौता शिविर लगाया गया. शुक्र वार को कुछ बैंक ऋणी को गिरफ्तार कर भी लाया गया. गिरफ्तार बैंक ऋणी द्वारा शिविर में अपने-अपने मामले में समझौता कर कुछ ने राशि भुगतान की व कुछ ने समय लिया. समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करने के बाद सभी गिरफ्तार ऋणियों को छोड़ दिया गया. गिरफ्तार ऋणी में समझौता करने वालों में बड़ा गोपाल पंडित, बोआरीजोर, मो अंजर आलम कटिहार, श्रवण कुमार महतो चिलकारा, अमित कुमार काला डुमरिया, जयचंद्र गोप पथरगामा के नाम शामिल हैं. ऋण शिविर में शामिल भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने बताया कि 14 फरवरी को नेशनल लोक अदालत में भी शिविर जारी रहेगा. वैसे पक्षकार जो अपने बैंक ऋण पर समझौता करना चाहते हैं, वे सादर आमंत्रित हैं.
एसबीआइ ऋण शिविर में गिरफ्तार बैंक ऋणी ने किया समझौता
-समझौता के बाद गिरफ्तार ऋणी को छोड़ा गयागोड्डा कोर्ट . स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा ऋण समझौता शिविर लगाया गया. शुक्र वार को कुछ बैंक ऋणी को गिरफ्तार कर भी लाया गया. गिरफ्तार बैंक ऋणी द्वारा शिविर में अपने-अपने मामले में समझौता कर कुछ ने राशि भुगतान की व कुछ ने […]
