ओके::नारी सशक्तिकरण के तहत जागो नारी का चला अभियान

20 गांवों में चलाया जागरूकता अभियाननगर प्रतिनिधि, गोड्डा इंदिरा महिला मंडल हरियारी के बैनर तले गुरुवार को महिलाओं ने गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाया. नारी सशक्तिकरण के तहत जागो नारी अभियान को लेकर ग्रामीण महिलाओं को अधिकार के प्रति जागरूक किया गया. युवा वाहिनी ऐलबीना सोरेन ने बताया कि हरियारी पंचायत क्षेत्र के करीब 20 […]

20 गांवों में चलाया जागरूकता अभियाननगर प्रतिनिधि, गोड्डा इंदिरा महिला मंडल हरियारी के बैनर तले गुरुवार को महिलाओं ने गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाया. नारी सशक्तिकरण के तहत जागो नारी अभियान को लेकर ग्रामीण महिलाओं को अधिकार के प्रति जागरूक किया गया. युवा वाहिनी ऐलबीना सोरेन ने बताया कि हरियारी पंचायत क्षेत्र के करीब 20 गांवों की महिलाओं ने ग्राम हरियारी, सुगाबथान, सिकटिया, लत्ता, मटियानी, बोड़ाचापर, जामुनटोला आदि गांवों में पदयात्रा कर महिलाओं को समाज में फैल रही कुरीतियां व महिला उत्पीड़न को लेकर जागरूक करने का कार्य किया. 14 फरवरी को हरियारी मैदान में सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं जुटेंगी और महिलाओं को नारी सशक्तिकरण के तहत जागरूक करेंगी. मौके पर सुमंति बास्की, मरांगमय सोरेन, बिटी बासकी, संझली आदि मौजूद थे.—————————————-तस्वीर: 29 व 30 गांव-गांव में भ्रमण कर महिलाओं को जागरूक करती महिलाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >