ठाकुरगंगटी में महाशिवरात्रि की तैयारी जोरों पर

प्रतिनिधि,ठाकुरगंगटीप्रखंड में महाशिवरात्रि की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. पूजा को लेकर प्रखंड के चपरी, चांदा, महुआरा वस्ता पहाड़ी आदि शिवमंदिरों में तैयारी जोरों पर है. वस्ता पहाड़ी स्थित शिव मंदिर में पूजा को लेकर भव्य साज सज्जा किया जा रहा है. पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मंदिर परिसर में पूजा के […]

प्रतिनिधि,ठाकुरगंगटीप्रखंड में महाशिवरात्रि की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. पूजा को लेकर प्रखंड के चपरी, चांदा, महुआरा वस्ता पहाड़ी आदि शिवमंदिरों में तैयारी जोरों पर है. वस्ता पहाड़ी स्थित शिव मंदिर में पूजा को लेकर भव्य साज सज्जा किया जा रहा है. पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मंदिर परिसर में पूजा के दिन मेला का आयोजन किया जाता है. जिसमें आसपास के दर्जनों गांव से लोग पहुंचते है. वहीं महुआरा गांव में भी भागवत कथा का आयोजन किये जाने की जानकारी पूजा समिति के सदस्यों ने दी है. पूजा को लेकर मंदिर को सजाने संवारने का काम प्रारंभ हो गया है. मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >