महिलाओं को मिली मशरूम की खेती की जानकारी

प्रतिनिधि,गोड्डाबसंतराय के खट्टी गांव में मशरूम की खेती की जानकारी गांव के महिलाओं को दी गयी. कृषि विज्ञान केंद्र के किसान परशुराम की ओर से 20 महिलाओं को खेती की जानकारी प्रदान की गयी. दस दिनों तक महिला किसानों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस दौरान मशरूम उत्पादन व मशरूम में होनेवाली बीमारियों से बचाव आदि […]

प्रतिनिधि,गोड्डाबसंतराय के खट्टी गांव में मशरूम की खेती की जानकारी गांव के महिलाओं को दी गयी. कृषि विज्ञान केंद्र के किसान परशुराम की ओर से 20 महिलाओं को खेती की जानकारी प्रदान की गयी. दस दिनों तक महिला किसानों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस दौरान मशरूम उत्पादन व मशरूम में होनेवाली बीमारियों से बचाव आदि की जानकारी दी जायेगी. कार्यक्रम का उदघाटन प्रमुख अजय भगत ने किया. कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के जयशंकर सिंह ने मशरूम की खेती कर महिलाओं को आत्मनिर्भर होने की जानकारी दी. बताया कि मशरूम की खेती कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती है. इस दौरान मणिकांत, महानंद मंडल, हरिनंदन, सोम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >