जाप्ता नकल सस्ता करने की मांगगोड्डा कोर्ट. नकल खाना द्वारा जाप्ता नकल में फोटो स्टेट के चार्ज में दो रुपये की बढ़ोतरी को वापस लेने को लेकर अधिवक्ताओं ने माननीय चीफ जस्टिस झारखंड हाई कोर्ट को पत्र प्रेषित किया है. सर्वजीत झा सहित लगभग 55 अधिवक्ताओं के हस्ताक्षर युक्त आवेदन में नकल खाना में फोटो स्टेट की प्रति पेज एक रुपया ही रखने की मांग की गयी है एवं टिकट के मुद्दे पर भी फ्रेंकिं ग मशीन की भी व्यवस्था की दिशा में कदम उठाये जाने का आग्रह किया है. इस संदर्भ में अधिवक्ताओं का कहना है कि राज्य में 60 प्रतिशत व्यक्ति की औसतन आय प्रतिदिन 20 रुपये से कम है. लोगों को सस्ता एवं सुलभ न्याय मिले इसके लिये सहानुभूति पूर्वक विचार की आवश्यकता है.
अधिवक्ताओं ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र
जाप्ता नकल सस्ता करने की मांगगोड्डा कोर्ट. नकल खाना द्वारा जाप्ता नकल में फोटो स्टेट के चार्ज में दो रुपये की बढ़ोतरी को वापस लेने को लेकर अधिवक्ताओं ने माननीय चीफ जस्टिस झारखंड हाई कोर्ट को पत्र प्रेषित किया है. सर्वजीत झा सहित लगभग 55 अधिवक्ताओं के हस्ताक्षर युक्त आवेदन में नकल खाना में फोटो […]
