पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू

तस्वीर: 09 धरना देते मुखिया व अन्यप्रतिनिधि, बोआरीजोरपांच सूत्री मांग को लेकर मंगलवार से प्रखंड परिसर में मेघी पंचायत के मुखिया बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में ग्रामीणों का अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है. मुखिया श्री मरांडी ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों को सरकारी लाभ दिलाये जाने के लिए धरना-प्रदर्शन किया जा […]

तस्वीर: 09 धरना देते मुखिया व अन्यप्रतिनिधि, बोआरीजोरपांच सूत्री मांग को लेकर मंगलवार से प्रखंड परिसर में मेघी पंचायत के मुखिया बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में ग्रामीणों का अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है. मुखिया श्री मरांडी ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों को सरकारी लाभ दिलाये जाने के लिए धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है. मुख्य रूप से पांच मांगों में बंद पड़े वृद्धा, विकलांग व विधवा पेंशन को अविलंब चालू करने, बीपीएल, एपीएल कार्ड धारकों क ो कार्ड वितरण करना, नये पेंशनधारकों की स्वीकृति कर पेंशन चालू करना, बंद पड़े अन्नपूर्णा योजना को चालू करना, अगलगी पीडि़त परिवार को इंदिरा आवास का लाभ दिये जाने आदि मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है. मुखिया ने बताया कि जब तक प्रखंड प्रशासन मांगों पर कोई ठोस आश्वासन नहीं देता है तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा. मुखिया भागो मरांडी, आशुतोष कुमार, देवानंद सोरेन, योगानंद सोरेन, बाबुराम किस्कू, मनोज मरांडी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >