मुफस्सिल थाना के जमादार पर प्राथमिकी दर्ज

-जमनी पहाड़पुर की रानी ने दर्ज कराया सीजेएम कोर्ट में पीसीआरप्रतिनिधि, गोड्डा कोर्ट. मुफस्सिल थाना के वर्तमान सअनि रघुवीर यादव पर पीसीआर का मामला दर्ज कराया गया है. सीजेएम न्यायालय में दर्ज पीसीआर संख्या 106/15 में रानी कुमारी ने रघुवीर यादव पर बुरी नियत से हाथ पकड़ने व मारपीट करने का आरोप लगाया है. दर्ज […]

-जमनी पहाड़पुर की रानी ने दर्ज कराया सीजेएम कोर्ट में पीसीआरप्रतिनिधि, गोड्डा कोर्ट. मुफस्सिल थाना के वर्तमान सअनि रघुवीर यादव पर पीसीआर का मामला दर्ज कराया गया है. सीजेएम न्यायालय में दर्ज पीसीआर संख्या 106/15 में रानी कुमारी ने रघुवीर यादव पर बुरी नियत से हाथ पकड़ने व मारपीट करने का आरोप लगाया है. दर्ज पीसीआर के अनुसार घटना तीन फरवरी को सिविल कोर्ट परिसर की है. अभियोगिनी अपने मां के साथ गोड्डा में तारीख के सिलसिले में आयी तो आरोपी जमादार द्वारा गाली गलौज किया गया व उसका हाथ बुरी नियत के साथ पकड़ कर मरोड़ दिया. अभियोगिनी की मां और उपस्थित अन्य लोगों ने उसे बचाया. अभियोगिनी ने मुकदमा में देरी का कारण महिला होना एवं सोच विचार करना बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >