ओके::डीडीसी के सकारात्मक पर पंचायत सचिव संघ का अनशन फिलहाल टला

प्रतिनिधि, गोड्डा उप विकास आयुक्त के सकारात्मक रुख को देखते हुए पंचायत सचिव संघ ने सोमवार से प्रस्तावित आमरण अनशन कार्यक्रम को फिलहाल रोक दिया है. यह जानकारी संघ के सचिव ललन ठाकुर व अध्यक्ष विनोद मरांडी ने दी. उन्होंने बताया कि एक ओर जिले के पंचायत सचिव व जन सेवक वेतन के अभाव में […]

प्रतिनिधि, गोड्डा उप विकास आयुक्त के सकारात्मक रुख को देखते हुए पंचायत सचिव संघ ने सोमवार से प्रस्तावित आमरण अनशन कार्यक्रम को फिलहाल रोक दिया है. यह जानकारी संघ के सचिव ललन ठाकुर व अध्यक्ष विनोद मरांडी ने दी. उन्होंने बताया कि एक ओर जिले के पंचायत सचिव व जन सेवक वेतन के अभाव में आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं. वहीं जिला प्रशासन द्वारा जानबूझ कर पंचायत सचिवों का वेतन रोका गया है.कहा कि यदि जिला प्रशासन हमारी मांगों को लेकर गंभीरता से विचार नहीं करेगा तो आगे जोरदार आंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >