बोआरीजोर . ललमटिया थाना पुलिस द्वारा सोमवार को रामेश्वर तिवारी (50 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी बुद्धराम उरांव ने बताया कि इसीएल के कार्यक्षेत्र में बाधा पहंुचाने के नामजद आरोपी रामेश्वर तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. राजमहल परियोजना इसीएल के उप महाप्रबंधक एसए राव यादव द्वारा ललमटिया थाना में आरोपी के विरुद्ध चार माह पूर्व प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. दर्ज प्राथमिकी में आरोपी पर इसीएल खादान क्षेत्र में कोयला उत्खनन कार्य में बाधा पहंुचाने का आरोप है.
इसीएल खादान क्षेत्र कोयला उत्खनन में बाधा पहंुचाने के आरोपी को जेल
बोआरीजोर . ललमटिया थाना पुलिस द्वारा सोमवार को रामेश्वर तिवारी (50 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी बुद्धराम उरांव ने बताया कि इसीएल के कार्यक्षेत्र में बाधा पहंुचाने के नामजद आरोपी रामेश्वर तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. राजमहल परियोजना इसीएल के उप महाप्रबंधक एसए राव यादव […]
