बेटे ने गड़ासा से मां को किया घायल

शराब की लत का विरोध करना पड़ा महंगाप्रतिनिधि,बसंतरायबसंतराय थाना क्षेत्र के लैथा गांव में गड़ासा से प्रहार कर बेटे ने मां को घायल कर दिया. घटना रविवार की रात की है. घायल का नाम चुन्नी खातून है. सुबह इलाज के लिए घायल को बसंतराय रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने इलाज के लिए हायर […]

शराब की लत का विरोध करना पड़ा महंगाप्रतिनिधि,बसंतरायबसंतराय थाना क्षेत्र के लैथा गांव में गड़ासा से प्रहार कर बेटे ने मां को घायल कर दिया. घटना रविवार की रात की है. घायल का नाम चुन्नी खातून है. सुबह इलाज के लिए घायल को बसंतराय रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने इलाज के लिए हायर सेंटर भागलपुर रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर से भी घायल महिला को पटना रेफर कर दिया गया. जुटे ग्रामीणों ने बताया कि अरशद ने मां पर प्रहार कर फरार हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. बसंतराय थाना को इसकी सूचना दे दी गयी है. थानेदार सुबोध कुमार यादव ने घायल महिला की हालत को देखकर सबसे पहले इलाज के लिये भेजा. कहा कि इलाज के बाद महिला का बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया जायेगा.विरोध करना पड़ा महंगामारपीट के कारणों का उल्लेख करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि अरशद को नशा करने की गलत आदत लग गयी थी. घटना की रात भी अरशद ने नशा कर रखी थी. नशा का विरोध करने पर अरशद ने आवेश में आकर अपनी मां पर गड़ासा से वार कर दिया. जिसके बाद महिला को अस्पताल में भरती कराया गया. और ग्रामीणों ने घायल महिला के अन्य परिजनों को इसकी सूचना दे दी.अपनों ने लगाया ठिकाना तो दूसरों ने थामा दामनजिंदगी व मौत से जूझ रही चुन्नी खातून की हालत गंभीर बनी हुई है. सगे बेटे ने मां को मौत के घाट उतारने का प्रयास किया तो गांव के लोगों ने महिला की जान बचाने की पुरजोर कोशिश की. खर्च की परवाह किये बगैर महिला की जान बचाने के लिए ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास कर महिला की जान बचाने का प्रयास किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >