ओके.... गोड्डा जिला कबड्डी एसोसिएशन की बैठक 11 को

तस्वीर: 02 संघ अध्यक्ष अरुण कुमार साहा व अन्यनगर प्रतिनिधि, गोड्डासोमवार को सदर अस्पताल के समीप गोड्डा जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार साहा की अध्यक्षा में बैठक हुई. इस दौरान रांची में झारखंड कबड्डी संघ की बैठक में भाग लेकर लौटे कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो व कोषाध्यक्ष गंुजन कुमार झा द्वारा रांची […]

तस्वीर: 02 संघ अध्यक्ष अरुण कुमार साहा व अन्यनगर प्रतिनिधि, गोड्डासोमवार को सदर अस्पताल के समीप गोड्डा जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार साहा की अध्यक्षा में बैठक हुई. इस दौरान रांची में झारखंड कबड्डी संघ की बैठक में भाग लेकर लौटे कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो व कोषाध्यक्ष गंुजन कुमार झा द्वारा रांची में हुई बैठक के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. इसके बाद एसोसिएशन अध्यक्ष श्री साहा ने कहा कि गोड्डा जिला में कबड्डी खेल को बढ़ावा दिया जायेगा. इसके लिए सर्वप्रथम 11 फरवरी को एसोसिएशन की प्रथम जिला स्तरीय बैठक का निर्णय लिया गया. उपस्थित सदस्यों द्वारा एसोसिएशन की बैठक को लेकर सहमति प्रदान की गयी. इस दौरान अध्यक्ष अरुण कुमार साहा व कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त सचिव मोनालिसा कुमारी, इम्तियाज हक, कोषाध्यक्ष गंुजन कु मार झा को एसोसिएशन के सभी सदस्यों को 11 फरवरी को होने वाली बैठक में उपस्थित होने की अपील की. मौके पर सचिव इंतेखाब आलम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >