ओके::शारीरिक शिक्षक बहाल करने की मांग

गोड्डा. जिले में रविवार को विभिन्न स्कूलों में बीपीएड बेरोजगार शिक्षकों की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता वैद्यनाथ पंडित ने की. बैठक में जुटे बीपीएड बेरोजगार शिक्षकों ने राज्य सरकार से सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों को नियुक्त करने की मांग की. बताया कि सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में खेल का सामान आपूर्ति करा […]

गोड्डा. जिले में रविवार को विभिन्न स्कूलों में बीपीएड बेरोजगार शिक्षकों की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता वैद्यनाथ पंडित ने की. बैठक में जुटे बीपीएड बेरोजगार शिक्षकों ने राज्य सरकार से सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों को नियुक्त करने की मांग की. बताया कि सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में खेल का सामान आपूर्ति करा कर छोड़ दिया जाता है, लेकिन शारीरिक शिक्षक के नाम पर बहाली नहीं हो पाती है. इस दौरान बेरोजगार शिक्षकों में अनंत यादव, संजीव मेहरा, गुलटूस मंडल, अजय कुमार, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >