एसीएमओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

पोड़ैयाहाट. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एसीएमओ डॉ रामजी भगत ने शनिवार को निरीक्षण किया. डॉ भगत ने गर्भवती की मौत मामले की जांच पड़ताल को लेकर शिकायतकर्ता सामवेल टुडू से पूछताछ की. इस अवसर पर डीटीओ डॉ अंबिका प्रसाद, डॉ पूनम रानी व चिकित्सा प्रभारी डॉ शिवाकांत शर्मा आदि थे. बता दें कि 31 दिसंबर […]

पोड़ैयाहाट. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एसीएमओ डॉ रामजी भगत ने शनिवार को निरीक्षण किया. डॉ भगत ने गर्भवती की मौत मामले की जांच पड़ताल को लेकर शिकायतकर्ता सामवेल टुडू से पूछताछ की. इस अवसर पर डीटीओ डॉ अंबिका प्रसाद, डॉ पूनम रानी व चिकित्सा प्रभारी डॉ शिवाकांत शर्मा आदि थे. बता दें कि 31 दिसंबर को सामवेल टुडू की पत्नी बसंती मुर्मू को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया था. वह गर्भवती थी और इलाज में कोताही बरते जाने से उसकी मौत हो गयी थी. शिकायतकर्ता ने रखी बात शिकायतकर्ता सामवेल टुडू ने चिकित्सक पर पत्नी के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. उसके बताया कि बसंती को प्रसव पीड़ा के समय ठंड लग रहा था. नर्स से अलाव क ी व्यवस्था करने को कहा गया था तो नर्स ने दवा से ठीक होने की बात कही और उस पर ध्यान नहीं दिया. इसी दौरान उसकी मौत हो गयी. गर्भवती की मौत के मामले में जांच की रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को दी जायेगी. अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिया गया है कि किसी भी रोगी के साथ ठीक तरह से बरताव करें. -डॉ रामजी भगत, एसीएमओ गोड्डा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >