ओके::फ्लैग-आंगनबाड़ी केंद्र की साफ-सफाई करने के दौरान हुआ हादसा

-अर्थ तार की चपेट में आ कर गयी सेविका की जान-मामला महगामा के धर्मूडीह गांव का प्रतिनिधि, महगामा थाना क्षेत्र के धर्मूडीह गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका डेजी देवी (35 वर्ष) की मौत करंट लगने से हो गयी. जानकारी के अनुसार सेविका आंगनबाड़ी केंद्र में सुबह साफ-सफाई कर रही थी. इस बीच केंद्र में […]

-अर्थ तार की चपेट में आ कर गयी सेविका की जान-मामला महगामा के धर्मूडीह गांव का प्रतिनिधि, महगामा थाना क्षेत्र के धर्मूडीह गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका डेजी देवी (35 वर्ष) की मौत करंट लगने से हो गयी. जानकारी के अनुसार सेविका आंगनबाड़ी केंद्र में सुबह साफ-सफाई कर रही थी. इस बीच केंद्र में लगे अर्थ तार की चपेट में आने से सेविका की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. सूचना मिलने पर सेविका को महगामा रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर परिजनों में शोक है. सीडीपीओ ने जताया शोकघटना की जानकारी मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार व सीडीपीओ सुमन कुमार सिंह ने शोक व्यक्त किया. कहा कि हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है. परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया.———————————————-तस्वीर: 23 रोते-बिलखते परिजन ——————————————————–करंट लगने से महिला झुलसी, रेफरप्रतिनिधि, ठाकुरगंगटीथाना क्षेत्र के अमरपुर पंचायत के हरिणकोल बहियार में शनिवार को करंट लगने से एक 20 वर्षीय महिला झुलस गयी. महिला का नाम जूलेखा खातून है. जानकारी के अनुसार महिला बहियार में शौच के लिए गयी थी. इस क्रम में हाई टेंशन तार की चपेट में आ कर गंभीर रूप से झुलस गयी. उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह जल गया है. महिला को इलाज के लिए हरिदेवी रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >