सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

बलबड्डा से मेला देखकर बाइक से लौट रहे थे तीनों युवक, टेंपो से हुई टक्कर, दो की मौत

बलबड्डा से मेला देखकर बाइक से लौट रहे थे तीनों युवक, टेंपो से हुई टक्कर घायल युवक का भागलपुर में चल रहा इलाज प्रतिनिधि/मेहरमा मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा थाना क्षेत्र के मडपा गांव के पास देर रात दो वाहनों की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे भागलपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. प्रतापपुर गांव के तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेला देखकर लौट रहे थे. तेज रफ्तार में होने के कारण मडपा गांव के पास उनकी बाइक एक टेंपो (संख्या जेएच 17 ईआर 4639) से टकरा गयी. इस हादसे में प्रतापपुर निवासी 24 वर्षीय मंगल कुमार राम, 24 वर्षीय राकेश साह और कोकरा गांव के 25 वर्षीय संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही बलबड्डा थाना प्रभारी अमित मारकी मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को मेहरमा सीएचसी पहुंचाया. जांच के दौरान डॉक्टर महमूद ने मंगल कुमार राम और संतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि मंगल कुमार राम की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि संतोष कुमार ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. वहीं, घायल राकेश कुमार की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. क्या कहती है पुलिस घटना में दो युवकों की मौत हुई है. टेंपो जब्त कर लिया गया है. शव का पोस्टमार्टम करने के बाद डेड बाॅडी परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. -अमित मारकी ,थाना प्रभारी बलबड्डा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >