बिजली ऑफिस परिसर में किया हंगामा

जिला को-ऑर्डिनेटर को घेरा गोड्डा : जिले में प्राइवेट कंपनियों के ओर से बहाल किये गये ऊर्जा मित्रों ने बीलिंग में दिये जाने वाले कमीशन की कटौती व पीएफ की राशि काटे जाने के विरोध में हंगामा कर दिया. गुरुवार को बिजली आॅफिस परिसर में जुटे जिले भर के ऊर्जा मित्रों ने इसको लेकर बवाल […]

जिला को-ऑर्डिनेटर को घेरा

गोड्डा : जिले में प्राइवेट कंपनियों के ओर से बहाल किये गये ऊर्जा मित्रों ने बीलिंग में दिये जाने वाले कमीशन की कटौती व पीएफ की राशि काटे जाने के विरोध में हंगामा कर दिया. गुरुवार को बिजली आॅफिस परिसर में जुटे जिले भर के ऊर्जा मित्रों ने इसको लेकर बवाल काटा. बाद में आॅफिस परिसर में हंगामा कर दिया. मामले को लेकर ऊर्जा मित्र सीधे सहायक अभियंता सघन लाहा से भी मिले तथा मामले से अवगत कराया. एसडीओ ने मामले को एसी व जीएम से भी अवगत कराया. ऊर्जा मित्रों ने बताया कि प्रति बीलिंग करने के एवज में कंपनी के ओर से 6.25 रुपये दिये जाने का प्रावधान है
जबकि मात्र चार रुपये कुछ पैसे के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है. वहीं कुछ ऊर्जा मित्रों का तो कम ही भुगतान किया गया है. इसको लेकर एक दिन पहले ऊर्जा मित्रों ने काम करने से इनकार कर दिया था. गुरुवार को ऊर्जा मित्रों ने जुटकर हंगामा कर दिया तथा कंपनी के समन्वयक पर सही समय पर मानदेय का भुगतान करने, कमीशन की राशि दिये जाने की मांग की गयी है. नहीं करने पर परिणाम भुगतने की भी चेतावनी ऊर्जा मित्रों ने दी है. साथ ही जुटे ऊर्जा मित्रों का यह कहना था कि समन्वयक द्वारा राशि दिये जाने के बदले काम से हटाये जाने की धमकी दी जाती है. जिसको बरदाश्त करने के मूड में वे नहीं हैं. फिलहाल ऊर्जा मित्र बीलिंग का काम छोड़ चुुके हैं. इससे बीलिंग का काम बंद हो गया है. बीलिंग नहीं होने पर विभाग को लाखों को इस माह लाखों का चूना लगेगा इस दौरान कई ऊर्जा मित्र थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >