अस्पताल प्रबंधन अलर्ट, सिलिंडर की हुई मॉनिटरिंग

गोरखपुर अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 30 बच्चों की मौत से गोड्डा के लोग भी मर्माहत गोड्डा : यूपी के गोरखपुर के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण 30 बच्चों के मौत पर गोड्डा के लोग भी मर्माहत थे. गोड्डा सदर अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह से अलर्ट है. अस्पताल के सभी सिलिंडर में […]

गोरखपुर अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 30 बच्चों की मौत से गोड्डा के लोग भी मर्माहत

गोड्डा : यूपी के गोरखपुर के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण 30 बच्चों के मौत पर गोड्डा के लोग भी मर्माहत थे. गोड्डा सदर अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह से अलर्ट है. अस्पताल के सभी सिलिंडर में ऑक्सीजन भरा हुआ है. पूछे जाने पर सदर अस्पताल के प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में खास तौर पर ऑक्सीजन के मामले में पूरी तरह से ध्यान रखा जाता है. वर्तमान में सदर अस्पताल के पास 28 सिलिंडर है. महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, प्रसव वार्ड, कैज्यूटिली वार्ड में दो-दो सिलिंडर हमेशा रहता है.
इसके अलावा प्रथम तल्ले के ऑपरेशन थियेटर व नीचे तल्ले के ऑपरेशन थियेटर में ऑक्सीजन से भरा सिलिंडर रहता है. एक दो सिंलिंडर खाली होने के बाद तुरंत देवघर को इमेल कर दी जाती है. एक दिन के बाद ही देवघर से सदर अस्पताल को सिलिंडर उपलब्ध करा दिया जाता है. बताया कि दो सिलिंडर के खाली होने पर चार सिलिंडर की डिमांड की जाती है ताकि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी न हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >