आग से बच्ची झुलसी, बोकारो रेफर

चाय बनाने के दौरान हुआ हादसा गोड्डा : पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के लखनपहाड़ी गांव में आग से 15 वर्षीय बच्ची मृणाली कुमारी झुलस गयी. वह राकेश झा की पुत्री है. परिजनों ने बताया कि चाय बनाने के दौरान आग की चपेट में आ गयी. प्लास्टर के कपड़े में आग लगने से झुलस गयी. परिजनों ने […]

चाय बनाने के दौरान हुआ हादसा

गोड्डा : पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के लखनपहाड़ी गांव में आग से 15 वर्षीय बच्ची मृणाली कुमारी झुलस गयी. वह राकेश झा की पुत्री है. परिजनों ने बताया कि चाय बनाने के दौरान आग की चपेट में आ गयी. प्लास्टर के कपड़े में आग लगने से झुलस गयी. परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया. ऑन ड्यूटी चिकित्सक सीएल वैद्य की देखरेख में प्रशिक्षु चिकित्सक डॉ प्रिंस व डॉ रंजन द्वारा पुरी तरह से मरहम पट्टी कार्य किया गया.
सहयोगी राजीव झा, ए ग्रेड नर्स किरण कुमारी व स्वास्थ्य कर्मी बबीता कुमारी ने सहयोग किया. चिकित्सकों ने बताया कि 90 प्रतिशत तक बालिका के झुलस गयी है. बेहतर इलाज के लिए उसे बोकारो रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >