विस घेराव के दौरान उठा वंदनवार के पीयूष हत्या का मामला

गोड्डा : कांग्रेस पार्टी की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को विधानसभा घेराव के दौरान वंदनवार के पीयूष मर्डर से संबंधित मामला उठाया गया. गोड्डा जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपिका पांडेय सिंह द्वारा पोस्टर व बैनर के साथ जिले के कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा करते हुए न्याय की मांग की. कहा गया कि करीब […]

गोड्डा : कांग्रेस पार्टी की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को विधानसभा घेराव के दौरान वंदनवार के पीयूष मर्डर से संबंधित मामला उठाया गया. गोड्डा जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपिका पांडेय सिंह द्वारा पोस्टर व बैनर के साथ जिले के कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा करते हुए न्याय की मांग की. कहा गया कि करीब दो माह बीत जाने के बावजूद अब तक पुलिस खामोश है. जबकि हत्या को लेकर तमाम साक्ष्य व पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस बात को साबित कर रहा है कि पीयूष की हत्या कर कुआं में फेंका गया. मामले को लेकर देर तक आंदोलन रांची में चलता रहा. यह जानकारी श्रीमती पांडेय ने दूरभाष पर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >