लोक गीतों पर कलाकारों ने बांधा समां

श्रद्धालुओं ने की मां विषहरी की पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महगामा : महगामा दुर्गा मंदिर परिसर स्थित मां विषहरी मंदिर में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगी है. इस दौरान आदर्श क्लब के बैनर तले दुर्गा मंदिर परिसर में संध्या करीब सात बजे सांस्कृति कार्यक्रत का […]

श्रद्धालुओं ने की मां विषहरी की पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

महगामा : महगामा दुर्गा मंदिर परिसर स्थित मां विषहरी मंदिर में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगी है. इस दौरान आदर्श क्लब के बैनर तले दुर्गा मंदिर परिसर में संध्या करीब सात बजे सांस्कृति कार्यक्रत का आयोजन किया गया. उद्घाटन पूर्व विधायक राजेश रंजन व मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार ने संयुक्त रूप से किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने भक्तिगीत की प्रस्तुति कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया. देवघर व बंगाल से आये कलाकारों ने बारी-बारी सुर व ताल के संगम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज सिंह व मनोहर सिंह के साथ साथ पूजा समिति के सदस्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >