अवैतनिक काम करनेवालों को हटाने की हो रही साजिश

खुले में शौच से रोकने पर स्वच्छता अभियान पर कसा तंज कहा, सीटी बजा कर गरीबों का अपमान कर रही सरकार गोड्डा : शहर के गुलजारबाग मोहल्ले स्थित कार्यालय में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की जिला कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधा जायसवाल ने की. बैठक में राष्ट्रीय सचिव गीता मंडल व […]

खुले में शौच से रोकने पर स्वच्छता अभियान पर कसा तंज
कहा, सीटी बजा कर गरीबों का अपमान कर रही सरकार
गोड्डा : शहर के गुलजारबाग मोहल्ले स्थित कार्यालय में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की जिला कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधा जायसवाल ने की. बैठक में राष्ट्रीय सचिव गीता मंडल व माले जिला महामंत्री मनोज कुमार कुशवाहा ने शिरकत किया. राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. खुले में शौच जाने से लोगों को रोका जा रहा है. अब तो हद ही हो गयी है गरीब आदमी खुले में शौच कर रहा है, तो सीटी बजा कर उसे धमकाया जा रहा है. गरीब दलितों को अपमानित करने का काम सरकार कर रही है. राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि अवैतनिक कार्य करनेवाली महिलाओं के खिलाफ सरकार साजिश रच रही है. मध्याह्न भोजन को ठेका कंपनी को देने जा रही है.
इस कारण दो लाख रसोइया संयोजिका बेरोजगार हो रही है. महापात्रा नामक कंपनी को ठेका देने के मामले को लेकर चार सितंबर को रांची में विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा. सभी जिलों के संगठित महिलाओं के साथ बैठक कर रणनीति बनायी जा रही है. इस कड़ी में इसकी शुरूआत गोड्डा जिला से कर दी गयी है. 16 अगस्त तक राज्य के सभी जिलों में बैठक कर होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनायी जायेगी.
महाधरना में 200 महिलाएं करेंगी शिरकत : जिलाध्यक्ष सुधा जायसवाल ने बताया कि महाधरना में जिले से दो सौ महिलाएं भाग लेगी. इसके लिए प्रखंड स्तर पर बैठक कर जोरदार तैयारी की जायेगी. 13 को बोआरीजोर,16 को पथरगामा, 20 को सुंदरपहाड़ी, 21 को सदर प्रखंड के लुकलुकी, 24 को बसंतराय, 26 को पोड़ैयाहाट में बैठक करने का निर्णय लिया गया है. मौके पर जिलामंत्री जया जयंती, रूबी देवी,सलोमी सोरेन, तरन्नुम आरा, अनिता ठाकुर, सुरेश्वरी देवी, सुशीला देवी, तालामय मुर्मूआदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >