हंगामेदार रही मुखिया व पंसस की बैठक
अमरपुर : प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित मुखिया व पंसस की बैठक हंगामेदार रही. बैठक दिन के दस बजे शुरू हुई जो शाम करीब चार बजे तक चली. इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मंजु देवी ने की. मौके पर प्रखंड विकाश पदाधिकारी राकेश कुमार, उपप्रमुख सुजाता वैध्,रेफरल अस्पताल अमरपुर के प्रभारी डा•अभय प्रकाश […]
अमरपुर : प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित मुखिया व पंसस की बैठक हंगामेदार रही. बैठक दिन के दस बजे शुरू हुई जो शाम करीब चार बजे तक चली. इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मंजु देवी ने की. मौके पर प्रखंड विकाश पदाधिकारी राकेश कुमार, उपप्रमुख सुजाता वैध्,रेफरल अस्पताल अमरपुर के प्रभारी डा•अभय प्रकाश चौधरी, अंचलाधिकारी मिथिलेश कुमार यादव, बीसीओ उमेश दास,आपूर्ति पदाधिकारी कुमारी आभा आनन्द,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जमशेद अंसारी,पीएचडी कनीय अभियंता समेत सभी पंचायत के मुखिया व पंसस मौजूद थे.
बैठक शुरू होते ही सभी पंचायतों के प्रतिनिधी ने अधिकारियों पर जमकर अपनी भड़ास निकाली. कटोरिया पंचायत के पंसस रूस्तम अली ने कहा क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. जिस कारण तरह-तरह की बीमारियों से ग्रामीण जुझ रहे हैं. लेकिन अस्पताल के प्रभारी की और से अभी तक ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं किया गया है.
प्रखंड उपप्रमुख सुजाता वैध, कामदेवपुर पंचायत के मुखिया कैलाश दूबे ने आपूर्ति पदाधिकारी कुमारी आभा आनन्द को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि हमलोगों का नाम बीपीएल सूची में नहीं है. कई बार खाद्य सुरक्षा योजना से नाम कटवाने हेतू आवेदन भी दिया और आज तक अनाज का उठाव भी नहीं किया है. बावजूद डीलर अधिकारियों की मिली भगत से अनाज का उठाव कर घोटाला कर रहें हैं. दोनों ने मांग किया कि अंविलम्ब ऐसे डीलरों पर कार्यवाही की जाय.
वहीं विशनपुर पंचायत के मुखिया सुर्यदेव सिंह ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जमशेद अंसारी को आड़े हाथों लेते हुये कहा बनवर्षा स्कूल को जोगिया स्कूल में स्थानांतरण किस हालात में किया. स्कूल के स्थानांतरण के कारण सैकड़ों बच्चो की भविष्य अंधकारमय डूबा हुआ है. जिस पर शिक्षा पदाधिकारी जमशेद अंसारी ने भरोसा दिलाया बहुत जल्द स्कूल पुन:अपने जगह पर आ जायेगी. विशनपुर पंचायत के पंसस प्रियंका देवी ने डूबौनी मुख्य सड़क से डूबौनी गांव तक की गई अतिक्रमण को यथाशीघ्र अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की व समुखिया से इंद्रसैना ,डूबौनी गांव तक आई जर्जर हो चुकी बिजली तार को यथाशीघ्र बदल कर नया तार लगाने की मांग की.
ताकि बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके. वहीं भरको पंचायत के पंसस राकेश कुमार रजक ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण भरको पंचायत के अधिकांस गांव के ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. महादेवपुर पंचायत के पंसस रणधीर राय ने कहा कि महादेवपुर महदलित टोले में एक भी व्यक्ती को इंदिरा आवास की सुविधा नहीं मिल पा रही है. हर जगह लूट खसोट मची हुई है.
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने सभी प्रतिनिधी के आश्वस्त किया कि बहुत जल्द सारे समस्याओं का निदान करने की बात कही है. इस मौके पर मुखिया सावित्री देवी, राजेन्द्र हरिजन, संजय सिंह ,पंसस इरफान खां, मुखिया रविन्द्र दास, मुखिया संघ के अध्यक्ष नकुल प्रसाद सिंह, मुखिया अशोक यादव, पसंस सीमा पासवान, समेत सभी प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे.