कालाजार प्रभावित गांवों में छिड़काव कार्य आठ से

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने अभियान की सफलता को लेकर दिये आवश्यक दिशा निर्देश गोड्डा : वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी रमेश प्रसाद ने संतालपरगना के गोड्डा, दुमका, साहिबगंज व पाकुड़ जिला के वीबीडी सलाहकार को पत्राचार कर महत्वपूर्ण जानकारी दी है. संबंध में सलाहकार हेमंत कुमार ने बताया कि कालाजार विलोपन […]

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने अभियान की सफलता को लेकर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

गोड्डा : वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी रमेश प्रसाद ने संतालपरगना के गोड्डा, दुमका, साहिबगंज व पाकुड़ जिला के वीबीडी सलाहकार को पत्राचार कर महत्वपूर्ण जानकारी दी है. संबंध में सलाहकार हेमंत कुमार ने बताया कि कालाजार विलोपन में कीटनाशक छिड़काव की भूमिका अहम होती है. वर्ष 2017 में कीटनाशी छिड़काव प्रथम चक्र संपन्न हो चुका है. द्वितीय चक्र की शुरुआत 08 अगस्त से प्रस्तावित है. प्रथम चक्र के छिड़काव के उपरांत राज्य स्तर पर जिले से प्राप्त प्रतिवेदन की समीक्षा की गयी. प्रथम चक्र में की गयी कीटनाशी खपत का सही आंकड़ा नहीं पाया है,
जिससे यह ज्ञात होता है कि तकनीकी मापदंड के अनुरूप छिड़काव नहीं किया जा रहा है. राष्ट्रीय दिशा निर्देश के अनुसार 10 लाख जनसंख्या को आच्छादित करने के लिए 37.5 एमटी एसपी 5 प्रतिशत की आवश्यकता दो चक्र के लिए होती है. निर्देश दिया कि राष्ट्रीय दिशा निर्देश के अनुसार कीटनाशी खपत की जाय एवं 2018 के छिड़काव हेतु कीटनाशी की मांग भी की जाय. ताकि कीटनाशी छिड़काव की गुणवत्ता बरकरार रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >