गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गायछांद गांव में शुक्रवार की रात बात-बात में ही सौतेले बेटै ने बाप को मौत के घाट उतार दिया. बताया जाता है कि मृतक परगना सोरेन (30) व आरोपित नाबालिग पुत्र दोनों नशे में था. पुलिस ने आरोपित पुत्र को पकड़ कर जेल भेज दिया है. साथ ही शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बताया जाता है कि आरोपी पुत्र द्वारा मृतक को खेत में काम करने के लिये कहा जा रहा था. दोनों नशे में थे. जब पिता ने काम करने से इनकार कर दिया तो आरोपी पुत्र ने ही डंडे से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया. मृतक के सिर व सीने में चोट के कारण ही मौत हो गयी.
गोड्डा : सौतेले बेटे ने डंडे से पिता को मार डाला
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गायछांद गांव में शुक्रवार की रात बात-बात में ही सौतेले बेटै ने बाप को मौत के घाट उतार दिया. बताया जाता है कि मृतक परगना सोरेन (30) व आरोपित नाबालिग पुत्र दोनों नशे में था. पुलिस ने आरोपित पुत्र को पकड़ कर जेल भेज दिया है. साथ ही शव […]

हत्यारोपित ने बतायी घटना की सारी बात : पूछताछ के क्रम में उसने बगैर किसी को बात को छुपाये ही सारी बातों की जानकारी दे दी.
साैतेले बेटे ने डंडे से…
पुलिस को हत्या के कारणों को उगलवाने के लिये कोई भी मशक्कत नहीं करनी पड़ी. हत्यारोपित ने पुलिस को यह भी बताया कि इसके पिता की मौत हो चुकी है. उनका उसके घर आना-जाना था तथा उसकी मां से संबंध था. इसी क्रम में खेत में काम करने को कहा गया. इस पर जब इनकार किया तो मौत के घाट उतार दिया गया.
गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गायछांद का मामला
पिता की मौत के बाद आरोपित की मां से था मृतक का संबंध
हत्यारोपी पुत्र पकड़ा गया है. मामूली सी बात पर झगड़ा हुआ था. लड़ाई के क्रम में मौत हो गयी. शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है.