गोड्डा : ढोलिया नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

गोड्डा : मेहरमा प्रखंड के सीमानपुर पंचायत के सीमानपुर गांव में सिकंदर साह नामक वयक्ति के दो पुत्र की मौत नदी में डूबने से हो गयी. दिन के करीब 2 बजे की घटना मालूम की मां और पिता दोनों धनरोपनी करने खेत में गया था. इस बीच दोनों भाई गांव के बगल के ढोलिया नदी […]

गोड्डा : मेहरमा प्रखंड के सीमानपुर पंचायत के सीमानपुर गांव में सिकंदर साह नामक वयक्ति के दो पुत्र की मौत नदी में डूबने से हो गयी. दिन के करीब 2 बजे की घटना मालूम की मां और पिता दोनों धनरोपनी करने खेत में गया था. इस बीच दोनों भाई गांव के बगल के ढोलिया नदी में दोनों भाई स्नान करने चला गया. स्नान करने दौरान दोनों भाई नदी में डूब गया. उसी जगह गांव के कुछ बच्चे ने जब दोनों भाइयों को डूबते देखा तो शोर गुल किया.

तेज बहाव की चपेट में आये तीन बच्चे, दो को बचाया गया एक की मौत

शोर – गुल सुन बगल में काम कर रहे ग्रामीण और दोनों बच्चे के पिता ने नदी में खोज करना शुरू कर दिया. थोड़ी देर खोजबीन के बाद दोनों की लाश उनके के ही हाथ लगी. ग्रामीणों की मदद से दोनों को घर लाया गया. मौके पर बलबड्डा थानाप्रभारी देव कुमार होरो इंस्पेक्टर जोखू राम बी डी ओ देवदास दत्ता सी ओ ब्रजेश कुमार श्रीवात्सव पहुँचे. पिता ने किसी भी प्रकार का लाभ लेने एवं पोस्टमाटम कराने से इनकार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >