मिहिजाम : मिहिजाम नगर के रेलपार इलाके में हाइस्कूल रोड स्थित एक मकान में 47 वर्षीय महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. यह घटना गुरुवार दाेपहर 12 बजे की है. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे लिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका नाम गिरजा देवी है. वह लोगों के घर में दाई का काम कर गुजार कर रही थी.
उसके दो पुत्र व एक पुत्री है. बड़ा बेटा हॉकर का काम करता है. छोटा बेटा बहन के घर रहता है. इसी दौरान गुरुवार को महिला अपने कमरे के पंखे से साड़ी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है. पड़ोसियों ने बताया कि गिरजा के पति सकल पासवान का देहांत चार वर्ष पूर्व हो गया था. सकल भी हॉकर का काम करता था. उसकी मौत के बाद घर की हालात बिगड़ गयी. मृतका लोगों के घरो में दाई का काम कर अपना गुजर-बसर कर रही थी. सूचना पर शव को देखने के लिए आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गयी थी. सूचना पर मिहिजाम थाना के एसआइ लालेश्वर पासवान ने पहुंचे और जांच किया. उन्होंने बताया कि महिला का शव फांदे से लटका मिला है. आत्महत्या का मामला प्रतित होता है. शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजा दिया गया है.
