अस्पताल परिसर एवं बालक मध्य विद्यालय के सड़क किनारे चला पौधारोपण कार्यक्रम
गोड्डा : बुधवार को लायंस क्लब के निर्धारित कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल परिसर एवं बालक मध्य विद्यालय वाली सड़क किनारे कुल 25 पौधे लगाये गये. कार्यक्रम की शुरुआत क्लब अध्यक्ष डॉ प्रभा रानी एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार की ओर से की गयी. कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से डॉ अशोक कुमार ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिये पौधा लगाकर पर्यावरण का बचाव किया जाना आवश्यक है. मौके पर डाॅ नरेंद्र कुमार, डाॅ एसके चौधरी, डाॅ बनदेवी झा, डॉ डी के गौतम, डॉ अरुण कुमार, सुनील साह, प्रमोद शर्मा, अनूप गाडिया, राजीव सिंह, हरिकिशोर प्रसाद मुख्य रूप से शामिल थे.
डीसी, जिप उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष भी कार्यक्रम में पहुंचे, लगाये पौधे
गोड्डा. शहर के पुनसिया गांव समीप कृषि विवि परिसर में 68वें वन महोत्सव के दौरान पौधारोपण किया गया. वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीसी भुवनेश प्रताप सिंह, जिप उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती द्वारा संयुक्त रूप से पौधा लगाया गया. इससे पहले शिवपुर मुहल्ले में तथा भी पौधारोपण किया गया. यहां भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश झा, नगर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से पौधे लगाये. कार्यक्रम में डीएफओ राम भरत, कन्हैया राम, निरंजन सिंह वन कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान रीब 50 पौधे लगाये गये. वहीं सुंदरपहाड़ी के धमनी उच्च विद्यालय परिसर में रेंजर सीताराम साह के साथ साथ शिक्षक व बच्चों ने भी पौधे लगाये.
