बाल-बाल बचे चिकित्सा पदाधिकारी व कर्मी
बीडीओ ने कहा जांच कर होगी कार्रवाई
हनवारा : महागामा प्रखंड के धर्मडीह पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिचोरी में सोमवार को रात्रि चौपाल होने के बाद लौटने के क्रम में गांव के कुछ शरारती तत्वों ने ने एंबुलेंस पर पथराव कर दिया. इस एंबुलेंस आगे का शीशा टूट गया था. वहीं बैठे महगामा रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डाॅ जेपी भगत बाल-बाल बच गये. वाहन में मेडिकल टीम के लैब तकनीशिन कुमोद रंजन, एएनएम सुषमा कुमारी, ड्रेसर प्रदीप चौधरी व चालक कारू मंडल थे. सभी जख्मी होने से बच गये. रात्रि चौपाल में बीसीओ विजय रंजन तिर्की समेत कर्मचारी ग्रामीणों को रात्रि चौपाल में सरकारी योजनाओं की जानकारी देने गये थे.
इस बीच कुछ ग्रामीण उग्र हो गये और पथराव कर दिया है. बीसीओ की सूचना दिये जाने के बाद बीडीओ ने महागामा थाना को देर शाम चिचोरी के लिए रवाना किया है. इस मामले में बीडीओ उदय कुमार ने बताया कि मामले की पुरी जानकारी ली जा रही है. दोषी लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.
